आडिटोरियम में भव्यता के साथ आयोजित हुआ मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर।
आडिटोरियम में भव्यता के साथ आयोजित हुआ मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर।
विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत लाभान्वित किये गये लाभार्थी।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये रंगारंग कार्यक्रम।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 22 फरवरी।
मा. कार्यपालक अध्यक्ष, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कपूरथला परिसर स्थित मल्टीपर्पज उत्थान आडिटोरिम में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। मेगा शिविर के दौरान जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासकीय योजनाओं के बारे में आमजनमानस को जागरूक किया गया वहीं विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया। जबकि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच हरेन्द्र प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा व विराट शिरोमणि, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहराइच वीरेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मेगा शिविर के दौरान जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह द्वारा अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयुष्मान व आभा, दिव्यांग पेंशन योजना, शहरी आवास, स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान, श्रम विभाग, व्यक्तिगत शौचालय, पारिवारिक लाभ योजना, निषादराज बोट योजना व मोपेड विद आईस बाक्स योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अन्त्योदय राशन कार्ड, फार्मा मशीनरी एवं कृषि यन्त्र योजना, निराश्रित महिला अनुदान तथा कौशल विकास योजना से सम्बन्धित लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों को अन्प्रासन कराया गया तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ. व सी.आई.एफ. के डैमो चेक के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने बताया कि मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास, नरेगा, स्वास्थ्य, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि, एक जनपद एक उत्पाद, डूडा, सोशल सेक्टर, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवा योजना, श्रम, अतिरिक्त ऊर्जा, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग के साथ-साथ बैंकर्स द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों के पंजीकरण की कार्यवाही भी गयी। शिविर के अन्त में प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, बहराइच पवन कुमार शर्मा द्वारा मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, पुलिस फोर्स व लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
