औधोगिक विकास प्राधिकरण गीडा के सेक्टर 23 मे स्थित दर्जनों होटलो को नोटिस हुआ जारी

0

औधोगिक विकास प्राधिकरण गीडा के सेक्टर 23 मे स्थित दर्जनों होटलो को नोटिस हुआ जारी

गीडा प्रशासन ने अवैध तरीके से संचालित होटलों ,ढाबों, रेस्टोरेंट संचालको को जारी किया नोटिस

गोरखपुर-औधोगिक विकास प्राधिकरण गीडा द्वारा सेक्टर बाईस और हाइवे के किनारे अवैध रूप से मानचित्र के विपरीत जाकर होटल और ढाबा चलाने वालों पर गीडा ने सख्ती शुरू कर दी है। करीब डेढ़ दर्जन संचालकों को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबाव नहीं मिलने पर सील की कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही अधिक संख्या में फैक्ट्रियां स्थापित की जा रही है। इसके कारण होटल और ढाबा के कारोबार में बड़ी तेजी आई है। गीडा का 22 को ट्रांसपोर्ट नगर बनाया गया है और यहां पर भूखंडों को ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार के लिए आवंटित किए गए है। आवंटन और स्वीकृत मानचित्र के खिलाफ जाकर अवैध तरीके से होटलों का संचालन किया जा रहा है। अवैध कारोबार को लेकर उठ रहे सवाल के बीच शुक्रवार को गीडा ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। पहले दिन बंटी रेस्टोरेंट, पेट पूजा ढाबा, ए 5 होटल एंड रेस्टोरेंट, खाना खजाना, व्हाइट हाउस होटल, बाबा रेस्टोरेंट, जायसवाल, राधा कृष्ण होटल पैलेस, तिवारी ढाबा, होटल कैलाश, होटल कृष्णा प्रताप, महफिल रेस्टोरेंट समेत कुल डेढ़ दर्जन संचालकों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में अफसरों ने साफ किया है कि भूमि का आवंटन ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार के लिए किया गया था लेकिन वर्तमान में समय में मानचित्र के विपरीत जाकर होटल और ढाबा का संचालन किया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. आरडी पांडेय ने कहा कि होटलों और ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे गए है। जवाब नहीं देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...