औचक जांच में आल ईज़ वेल पाये गये 02 चीनी मिलों के तौल कांटे !
औचक जांच में आल ईज़ वेल पाये गये 02 चीनी मिलों के तौल कांटे !
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 फरवरी।
जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला ने बताया कि विधिक बांट माप विज्ञान विभाग की मोबाइल टेस्टिंग वैन ने सहायक नियंत्रक (अयोध्या/देवीपाटन मंडल) के नेतृत्व में इंण्डियन पोटल लिमिटेड इकाई जरवल रोड तथा पारले चीनी मिल के गेटों पर स्थापित तौल कांटों की जांच की गई। तौल कांटों की जांच में दोनों चीनी मिलों में स्थापित तौल संयंत्र दुरूस्त पाये गये। श्री शुक्ला ने बताया कि तौल कांटों की जांच हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में कुल 03 मोबाइल टेस्टिंग वैन हैं। मोबाइल टेस्टिंग वैन द्वारा 10-10 कुण्टल के मानक बांटों द्वारा तौल कांटों की जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि तौल कांटों की जांच के समय विधिक बांट माप विभाग के मंडलीय अधिकारी तथा बहराइच के विभागीय अधिकारी, मिलों के इकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष (गन्ना) बड़ी संख्या में चीनी मिल में गन्ना आपूर्तिकर्ता कृषकगण मौजूद रहे। तौल कांटों की जांच के नतीजों पर क्षेत्रीय गन्ना कृषकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।
