ASP द्वारा थाना बखिरा अन्तर्गत कस्बा बखिरा में किया गया पैदल गस्त।
संतकबीर नगर-
दिनांक 07 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाना बखिरा अंतर्गत कस्बा बखिरा में पैदल गश्त किया गया।
आपको बताते चले कि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाना बखिरा अंतर्गत कस्बा बखिरा में पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान कस्बा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा दुकानदारों, आमजन एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। साथ ही, दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
