आशुतोष शर्मा ने हारी हुई बाजी को जिताया और मैन ऑफ द मैच पाया

0

Oplus_16908288

आशुतोष शर्मा ने हारी हुई बाजी को जिताया और मैन ऑफ द मैच पाया |

आज का भारत लाइव

Tata IPL 2025* में 18वें सीजन का चौथा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया |

जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया |

बल्लेबाजी करने आये लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से एडम मार्करम और मिचेल मार्स ने अच्छी शुरुआत की , लेकिन मार्करम को विपराज निगम ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच करवा दिया | फिर भी निकोलस पूरण और मिचेल मार्स ने मिलकर 42 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की | मिचेल मार्स ने 36 गेंदों में 72 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली ; जिसमें 6 – 6 छक्के, चौके के मारे |

निकोलस पूरण ने 250 के औसत से 7 छक्के और 6 चौके की मदद से 30 गेंदों में 75 रन की पारी खेली | कप्तान ऋषभ पंत 0 रन पर ही डक हो गए | दिल्ली कैपिटल्स (DC) के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 42 देकर 3 विकेट झटके और कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 का बड़ा स्कोर खड़ा किया | बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम की ओर से जैक फ्रेज़र मक्गर्क 1 ही रन पर शार्दुल ठाकुर ने आयुष बडोनी के हाथों कैच करा दिया, फाफ डु प्लेसिस 29 रन पर ही रवि बिश्नोई ने पवेलियन की ओर चलता किया | कप्तान अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 22 रन की पारी खेली ,ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए और विपराज निगम ने 15 गेंदों में 39 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का स्कोर 16 ओवरों में 7 विकेट पर 168 रन पहुँच गया था | लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों में 66 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली ; जिसमें 5 छक्के, चौके के मारे | जिससे दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 1 विकेट (3 गेंदे शेष) रहते जीत गई | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से शार्दुल ठाकुर, मणिमरण सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह और रवि विश्नोई ने दो – दो विकेट लिए |परंतु आशुतोष शर्मा की अतिशी पारी के कारण दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम जीत गई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...