अराजक तत्वो से सख्ती से निपटेगी पुलिस- एसडीएम

0

अराजक तत्वो से सख्ती से निपटेगी पुलिस- एसडीएम

– होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक –

संतकबीर नगर। होली रमजान को लेकर रविवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बखिरा थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक मे आपसी भाईचारे से शांतिपूर्ण माहौल मे त्यौहार मनाने की अपील की गयी। लोगो ने थाना क्षेत्र की समस्यायों को अवगत कराया। पुलिस ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
एसडीएम मेंहदावल रमेश चंद ने कहा कि यह जिला कबीर की धरा हैं। पूर्व में जिस तरह से आपसी सौहार्द से त्यौहार शांतिपूर्वक निपटते रहे हैं,उसी तरह मिल जुलकर त्योहार मनाएं। त्योहारों पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर नही बख्शा जाएगा। ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे किसी भी व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंचे। किसी के ऊपर बिना सहमति के रंग न डालें एवं रंगों में केमिकल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार खुशियों का पैगाम लेकर आता है। इसे खुशनुमा माहौल मे मनायें। होलिका नियत स्थान पर ही जलाएं।छोटी – छोटी घटना लापरवाही से बड़ी घटना का रूप ले लेती है ।इससे हमे सतर्क रहना होगा। मोबाइल के जरिए सोशल मिडिया पर अफवाह न फैलाएं। समय रहते सूचना मिलने से काफी हद तक अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह एवं उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, अमित सिंह , शैलेन्द्र यादव , जावेद अहमद ,समीर सिंह, राजेश गुप्ता ,दीनानाथ , एजाज अहमद , रामचंदर,बाकेलाल समेंत बड़ी संख्या में क्षेत्र के संभ्रान्त लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...