अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

0

अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

हस्ताक्षर अभियान में की सहभागिता

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 12 जून। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया तथा बालश्रम के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान में भी सहभागिता की गई। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी बहराइच सूरज तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, बाल कल्याण समिति ेके अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, एनजीओ प्रथम संस्था, एनजीओ देहात इंडिया, ए.एच.टी.यू आदि लोगो द्वारा प्रतिभागिता की गई।
बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों अथवा किशोरों से काम न लें बल्कि उन्हें स्कूल भेजने में मदद कर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। डीएम ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या 50000/रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्राविधान है, तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अन्तर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या 10000/रूपए तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई माता पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। डीएम मोनिका रानी ने श्रम विभाग तथा उससे जुड़े हुए स्वयंसेवी संगठनों से अपेक्षा की है कि जन जागरूकता अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को बालश्रम निषेध के प्रति जागरूक करें। उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाज़ार में अभियान संचालित कर विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में हैण्डबिल का वितरण कर लोगों जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...