अन्तर्जनपदीय पुलिस कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता 2026 का SP ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 11अप्रैल 2026को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में आज दिनाँक 11अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाली गोरखपुर जोन की तृतीय अन्तरजनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरुष), (कबड्डी, जिम्नास्टिक फेसिंग,खो-खो) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का रिजर्व पुलिस लाइन जनपद संतकबीरनगर में फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया तथा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की गयी । महोदय द्वारा विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं खेल भावना से खेल खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

