अंतर्जनपदीय चोरी गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत छह चोर गिरफ्तार।

0

अंतर्जनपदीय चोरी गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत छह चोर गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट- कैलाश पति मौर्य

संतकबीरनगर- आज दिनांक 10 मई 2025 को जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरी के गैंग के सरगना समेत छह चोरों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए चोर गोरखपुर- बस्ती मंडल के जिलों में हाईवे पर घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और चोरी की घटना को अंजाम देते थे । आरोपियों के पास से आला नकब दो लोहे की राड, लाखों के जेवरात, एक कार व बाइक और दो 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस आदि सामान बरामद किया है । यह चोर 30 अप्रैल को शहर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया पश्चिमी मुहल्ला स्थित एक घर में कमरे और आलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी को उठा ले गए थे ।
गोरखपुर से बस्ती मंडल तक फैला था इनका सिंडिकेट
घटना का पर्दाफाश करते हुए एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी । पुलिस ने 9 मई की देर रात्रि में एक कार में सवार पांच लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए चेकिंग के दौरान मगहर स्थित खुशी ढाबा के पास से दबोच लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है । इस गैंग का सरगना गौतम उर्फ संदीप है । गैंग के सदस्यों द्वारा इस जनपद के अतिरिक्त पूर्व में जनपद गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती में चोरी एवं छिनैती की घटनाएं कारित की गयी है । इनके द्वारा चोरी के जेवरात को अपने गैंग के सदस्य सतीश वर्मा के माध्यम से बेच देते थे । पूछताछ मे यह भी ज्ञात हुआ कि सतीश वर्मा पूर्व में एक धोखाधड़ी के मामले में जनपद महाराजगंज से जेल गया था, वहीं जेल मे इसका परिचय गैंग के सरगना गौतम उर्फ संदीप से हुआ । यह लोग वर्तमान में करीब 15 दिनों से गीड़ा गोरखपुर में रहते थे तथा कार जो अभियुक्त राधारमण पुरी की है के माध्यम से हाइवे पर घूम कर बन्द मकान की रेकी करके उसमें रात्रि में चोरी करते है । राधारमण ने इस कार को मध्य प्रदेश से खरीदा था और अभी पेपर इसका ट्रांसफर नहीं हुआ था ।

यह भी पढ़े : मुरादाबाद: सरेंडर करने थाने पहुंचा सपा नेता का रेपिस्ट बेटा नासिर, छात्रा से बलात्कार के बाद वीडियो किया था वायरल, एनकाउंटर का सता रहा था डर

चोरी के पैसों से नेपाल में जाकर करते थे मौज -मस्ती
एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि गैंग के सरगना गौतम उर्फ सन्दीप एंव रंजीत चौहान, अतुल पाण्डेय , राधारमन पुरी व राहुल पाण्डेय 29/30 अप्रैल को कस्बा खलीलाबाद मे नेदुला चौराहे के पास आये । इनके द्वारा मोहल्ला बंजरिया पश्चिमी स्थित हास्पिटल के पास एक बन्द मकान की रेकी की गयी तथा रात्रि में 01.00 बजे के बाद उक्त मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी की गयी ।उक्त घटना के बाद यह लोग 30 अप्रैल को नेपाल राज्य में बुटवल चले गये वहां पर टाइगर रिजार्ट होटल में रूके । इस चोरी के रुपये 65,000 में से ₹50,000 खर्च किये । पुनः वापस आये और 4/5 मई की रात्रि में बस्ती में टोल प्लाजा के पास एक बन्द मकान में चोरी किये, जिसमें करीब ₹50,000 इनको मिला था । इसके बाद य़ह लोग पांच मई को फिर नेपाल के बुटवल चले गये । वहां पर इन लोगों ने जाकर कसिनो में मौज -मस्ती किए और रुपये खर्च किए । वहीं, एसपी ने घटना के सफल अनावरण पर पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...