ऐडिशनल सेक्रेटरी भारत सरकार का आगमन 09 जुलाई बहराइच
ऐडिशनल सेक्रेटरी भारत सरकार का आगमन 09 जुलाई बहराइच
रिपोर्ट सफी खान
आज का भारत लाइव
बहराइच 04 जुलाई। ऐडिशनल सेक्रेटरी एण्ड फाईनेन्शियल एडवाइजर, भारत सरकार श्री संजीव शंकर का 09 जुलाई 2025 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री शंकर 09 जुलाई 2025 को लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचकर प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक जिलाधिकारी के साथ बैठक करेंगे तदोपरान्त अपरान्ह 01ः30 से 03ः00 बजे तक सीडब्ल्यूसी डिपो बहराइच का निरीक्षण, अपरान्ह 03ः00 बजे से 04ः30 बजे तक बहराइच मण्डी स्थित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण तथा अपरान्ह 04ः30 बजे से विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम अहिरौरा में उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण करेंगे। श्री शंकर 10 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।
