अहिल्याबाई होलकर जनसाधारण की भलाई के लिए तत्पर रहती थीं, विशेषकर किसानों, गरीबों, और कमजोर समुदायों की सहायता के लिए_ मंजू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष

अहिल्याबाई होलकर जनसाधारण की भलाई के लिए तत्पर रहती थीं, विशेषकर किसानों, गरीबों, और कमजोर समुदायों की सहायता के लिए_ मंजू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष _
नारी शक्ति करण की प्रतीक पुण्य स्लोक अहिल्या बाई होलकर ने किया
ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया बहराइच
नारी शक्ति करण की प्रतीक पुण्य स्लोक अहिल्या बाई होलकर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के तहत ब्लाक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
ब्लाक रिसिया के सभागार में आयोजित महिला सशक्ति करण के मुख्य अतिथि श्री मती मंजू सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत रही,और अध्यक्षता श्री मती रीना जायसवाल प्रमुख रिसिया ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही है। मातृ शक्ति अहिल्या बाई होलकर ने देश के सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कराया,इनके राज्य में सभी सुखी और संपन्न थे,इनका राज्य काफी समृद्धि शाली था। इन्होंने समाज के हित में बड़े कार्य किए।इनके अलावा प्रमुख रीना जायसवाल ने भी संबोधन किया।चेयर मैन मुन्नी देवी ने मुख्य अतिथि को श्री कृष्ण भगवान की स्मृति चिन्ह भेंट किया।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि डिंपल जैन जिला मंत्री भाजपा भी रही।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार अग्रहरि, सुनीता सिंह,संजय जायसवाल प्रमुख प्रतिनिधि,हेमंत वर्मा,अरविंद गुप्ता सहित मौजूद रहे।