अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत ।
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत ।
– वाहन की बरामदगी के लिए दर्जनों महिलाएं पहुंची थाने
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा उमरिया बाजार मार्ग पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को पकड़ने के लिए पीड़ित परिवार और गांव के दर्जनों लोग गुरुवार को थाने पर पहुंचे। जहां पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को घर भेजा।
क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव के कुर्मियान टोला निवासी 35 वर्षीय श्रीपाल चौधरी पुत्र बड़कू चौधरी अपनी ससुराल गागरगड से घर लौट रहे थे। जब वह धनघटा के मर्चाहिया बाजार के सामने पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहा वाहन उनको अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भिजवाई। जहां डॉक्टरों ने श्रीपाल को मृत्यु घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार के दोपहर गांव के सैकड़ो लोग पीड़ित परिजनों के साथ थाने पर पहुंचे। गांव वालों का कहना था कि जिस वाहन से एक्सीडेंट हुआ है वह वाहन सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। उसे तत्काल बरामद किया जाए। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को बरामद कर लिया जाएगा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
