अग्नि पीड़ित किसानों से मिले विधायक अंकुर तिवारी

Oplus_16908288
अग्नि पीड़ित किसानों से मिले विधायक अंकुर तिवारी
थुरंडा, इस्लामपुर, ढोढई , चाईकला, परदेसवा गांव में आगजनी से किसानों की फसलों का हुआ था नुकसान !
विधायक ने किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाने दिया भरोसा !
संतकबीर नगर-
खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में बीते पाँच अप्रैल को ग्राम थुरुंडा, चाईकला, इस्लामपुर, ढोढई और परदेसवा गांव में आगजनी से दर्जनों किसानों की फसलों के हुए नुकसान के निमित्त सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को प्रभावित गांवों का दौरा किया। सदर विधायक ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और राजस्व विभाग से क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट मांगी। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाने का भरोसा दिलाया।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। किसान बड़े ही परिश्रम से गेहूं की फसल को अपने खेतों में उगाते हैं और जब उनके मड़ाई का समय आता तो आगजनी में वह भेंट चढ़ जाते हैं। इससे किसानों को असहनीय पीड़ा होती है। बहरहाल, आगजनी के कारण स्पष्ट नहीं हो पाते हैं जिसकी वजह से हमारी सरकार किसानों को आपदा राहत के तहत राजस्व विभाग से क्षतिपूर्ति का आंकलन कर मुआवजा देने का काम करती है। उन्होंने एसडीएम सदर शैलेश दुबे को प्रभावित किसानों की रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के दर्द पर मरहम भी लगाने का कार्य किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामनयन शर्मा, गन्ना विभाग चेयरमैन मुंडेरवा सुरेन्द्र राय,मंडलाध्यक्ष देहात भगवान दास यादव, रमजान, राजन चौधरी, रघुपति चौधरी, ग्राम प्रधान ढोढई प्रमोद चौधरी, उमेश तिवारी, शिवम शुक्ला आदि मौजूद थे।