अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 1 गिरफ्तार।
जनपद में बेखौफ की जा रही अवैध अफीम की खेती।
अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध दुधारा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।
28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ 1 अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त नाम पता अबु उवैदा उर्फ छोटू पुत्र इरफान अहमद निवासी पुरैना मंसूर थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर को ग्राम पुरैना मंसूर में छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना का विवरण –
आज दिनाकं 23.02.2026 को सूचना मिली कि ग्राम पुरैना मंसूर में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने मकान के सामने बनी बाउन्ड्री मे अफीम का पौधा लगाया गया है । उक्त सूचना पर थाना दुधारा पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को 28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया ।

बरामदगी-
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार की उपस्थिति में बाउंड्री के भीतर एक क्यारी में अफीम के पौधे लगे पाए गए, जिनमें कुल 28.5 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) को बरामद किया गया ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0 64/2026 धारा 8/18 NDPS एक्ट थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद शर्मा, उ0 नि0 शोभनाथ, हे0 का0 राघवेन्द्र सिंह, हे0 का0 रामविनय यादव, हे0 का0 प्रमोद कुमार सिंह, का0 राधेश्याम गिरि, का0 भीम कुमार प्रथम ।
