अधिया- बटैया करने वाले किसानों के खेतों में लगी आग।

0

 किसानों के गेहूं की खेतों में आग लगने से खाने वाले अनाज के पड़े लाले।

6 बीघा खड़ी फसल जलकर हुई राख, समाजसेवियों से सहयोग की दरख़्वास्त।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

 संतकबीर नगर-

जनपद अंतर्गत बिजली के तार से निकली चिंगारी से किसानों की छः बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर हुई राख।

किसान हुए दाने दाने के मोहताज।

आपको बताते चले कि संत कबीर नगर जनपद अंतर्गत मेहदावल तहसील के ग्राम पंचायत पटवरिया के राजस्व गांव महुआ में कुछ किसान अधिया -बटैया के माध्यम से खेती कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीब किसानों पर उस समय संकट गहरा गया, जब ग्राम पंचायत पटवरिया के राजस्व गांव महुआ में लगी आग से लगभग छह बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मंगलवार को करीब सुबह 11:30 बजे विद्युत तार से निकली चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर अधिया – बटैया पर लेकर खेती करने वाले कासिम अली पुत्र मोहम्मद इस्माइल, मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद इस्माइल, बैजनाथ पुत्र श्रीराम, सफीकुल्लाह पुत्र अली मोहम्मद तथा शमीउल्लाह पुत्र अली मोहम्मद की पूरी गेहूं की फसल आग में जलकर नष्ट हो गई।

पीड़ित किसानों ने बताया कि वे मजदूरी करके किसी तरह अधिया-बटैया पर खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

फसल जल जाने के बाद उनके सामने खाद्यान्न का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में प्रशासनिक सहायता के साथ-साथ समाजसेवियों को भी आगे आकर पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि उनके सामने उत्पन्न जीवन-यापन का संकट कुछ हद तक कम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...