आदर्श हिन्द प्राथमिक विद्यालय में संचारी रोगों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक 

0

Oplus_16908288

आदर्श हिन्द प्राथमिक विद्यालय में संचारी रोगों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक ! 

संत कबीर नगर- 

स्मार्ट एनजीओ और कबीर रेडियो के मार्गदर्शन में संचालित “सेहत सही लाभ कई” अभियान के अंतर्गत आज खलीलाबाद के आदर्श हिन्द प्राथमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कबीर रेडियो की टीम ने बच्चों और शिक्षकों को संचारी रोगों के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए।

कबीर रेडियो के प्रतिनिधि डी. के. सिंह और मृदुल मनोहर पांडेय ने बच्चों के बीच संवादात्मक सत्र के माध्यम से संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू के लक्षणों, बचाव के तरीकों और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित हाथ धोना, स्वच्छ जल पीना और साफ-सफाई बनाए रखना संचारी रोगों से बचाव का प्रमुख साधन है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वच्छता से जुड़े आवश्यक टिप्स भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...