अभय नंदन इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ सम्पन्न

0

अभय नंदन इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद

गोरखपुर-अभय नंदन इंटर कॉलेज, विष्णु मंदिर ,गोरखपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट विद्यालय इकाई एवं जिला प्रतिनिधि का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। देवेंद्र भट्ट को अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ ओझा को इकाई मंत्री एवं जिला प्रतिनिधि के रूप में धनंजय सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह का अनुमोदन सदस्यों द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य हरि नारायण की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही। शिक्षक गण ओंकारनाथ, रविंद्र प्रताप सिंह ,नेपेंद्र शुक्ला, श्रीमती बेला सिन्हा ,डॉक्टर कविता सिंह, उर्मिला यादव, विनय कुमार पांडेय ,गौरव पाठक ने नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर इकाई मंत्री डॉ. सिद्धार्थ ओझा ने कहा कि, शिक्षकों के सम्मान और कार्यसुरक्षा हेतु, वह प्रतिबद्ध है। इकाई अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट ने कहा कि, संगठन की चट्टानी ताकत से शिक्षकों को कार्य करने की प्रेरणा मिलती हैं ।सदस्य राज्य परिषद, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व आय व्यय निरीक्षक, दीप्तिमान ने कहा कि दो दशकों के सेवा काल में शिक्षक राजनीति में समझने का अवसर मिला कि संगठन सर्वोपरि है।संगठन में शिक्षकों का हित निहित है। अतः हम सबको को मिलकर अपनी सेवा सुरक्षा शैक्षिक संवर्धन हेतु संगठन को पुष्पित और पल्लवित करना चाहिए।साथी युवाओं को अधिक से अधिक अवसर देकर वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ लेकर संगठन की को और,मजबूत करने की आवश्यकता है।प्राचार्य हरि नारायण ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकों ने विद्यालय और संगठन के प्रति अपने कर्तव्य के प्रतिपालन हेतु अपना संकल्प प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन नेपेंद्र शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...