आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत !

0

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत !
खेत में काम करके घर लौटते समय हुई घटना !
संतकबीर नगर-
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौराकला के राजस्व गाँव मटिहना में शुक्रवार को दोपहर बाद गरज के साथ हुई बारिश के दौरान खेत में काम कर रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतका के परिजन उसे सीएचसी मलौली ले गये। जहाँ डाक्टरों ने आकाशीय बिजली से से गम्भीर रुप से झुलसी महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में ले पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा कला के राजस्व मटिहना गाँव निवासी नहीद अख्तर की पत्नी तैरुन्निशा (45 वर्ष) गाँव के पश्चिम एक बाग के पास स्थित खेत में कार्य कर रही थी। शुक्रवार को दोपहर बाद गरज के साथ आई बारिश के कारण घर आ रही थी। रास्ते में एक जामुन के पेड़ के अचानक बिजली चमकने व गडगडा़हट के बीच आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट मे आने से महिला गम्भीर रुप से झुलस गई। बिजली गिरने की आवाज सुन आस-पास के लोगों के साथ स्वजन भी मौके पर पहुँच गये। झुलसी महिला को स्वजन सीएचसी मलौली ले गये। जहाँ डाक्टरों ने जाचोपरान्त मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुँची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे ले पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । इस घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...