आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के दृष्टिगत मेहंदावल के मुसहरा में DM और SP ने की बैठक।

0

होली व रमजान माह को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के दृष्टिगत प्राथमिक विद्यालय मुसहरा पर ग्रामीणों/क्षेत्रवासियों के साथ DM और SP ने की बैठक।

संतकबीर नगर-

आगमी पर्व होलिका दहन, रंगोत्सव व रमजान माह को सकुशल  एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 2 मार्च को संतकबीर नगर जनपद के तहसील मेंहदावल व थाना धर्मसिंहवा अंतर्गत ग्राम मुसहरा में प्राथमिक विद्यालय मुसहरा पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था से संबंधित समीक्षा करते हुए ग्रामीणों का फीडबैक लिया और होलिका दहन स्थल का निरीक्षण भी किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों से रमजान माह व होली के त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि त्योंहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई व्यवस्था/परंपरा की शुरुआत न की जाए, त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सद्भावना के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित क्षेत्र वासियों/ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।


प्राथमिक विद्यालय मुसहरा पर शांति व्यवस्था संबंधित बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में लगभग 250 बच्चों के सापेक्ष केवल एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र कार्यरत है, इस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापक बढ़ाने के निर्देश दिए। उपस्थित ग्रामीणों व संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि नियुक्त ग्राम सचिव गांव में नहीं आते हैं या माह में एक-दो बार ही आते हैं, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को व्यवस्था में सुधार के सख्त निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सही हो रहा है तथा विद्यालय में मिड-डे-मील की गुणवत्ता एवं नियमितता भी ठीक है।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदमन सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, थाना प्रभारी, ओएसडी राकेश कुमार सहित ग्रामीण एवं संभ्रांत नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...