आगामी 19 मार्च को वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन।
19 मार्च को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगेगा वृहद रोजगार मेला।
संतकबीर नगर-
संतकबीर नगर के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जिले में 19 मार्च को एचआरपीजी कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिसकी जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी माधुरी उपाध्याय ने दी।
मेले में लगभग 30 निजी कंपनियां भाग लेकर विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
इस रोजगार मेले में प्रमुख कंपनियों में Dixon Technologies, Amazon India, Peregrine Security, Yamuna Industries, Shivshakti Agritech Limited, SBI Life Insurance, Life Insurance Corporation of India, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, Shriram Finance और Umoja Market Plus Technology Pvt. Ltd. सहित कई अन्य कंपनियां शामिल रहेंगी।
पात्रता-
आयु सीमा: – 18 से 40 वर्ष।
शैक्षिक योग्यता:- हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक या आईटीआई पास।
कैसे करें भागीदारी:-
इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर पहले पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण के बाद लॉगिन करके कंपनियों और उपलब्ध पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
मेले में जाते समय साथ रखें सभी शैक्षिक प्रमाण।
