घर के बाहर सो रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

0

*_घर के बाहर सो रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या_*

 

*_पत्रकार दिलशाद अहमद बहराइच_*

*_आज का भारत लाइव_*

बहराइच, जिले के गुदुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण की रिश्ते के भाई और उसके परिवार के लोगों ने पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुदुवापुर निवासी कृपाराम (58) मंगलवार रात को सो रहे थे। रात 11 बजे के आसपास रिश्ते के भाई लवकुश पुत्र राम समुझ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने कृपाराम को गाली देना शुरू कर दिया। इसका कृपाराम ने विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े बेटे, बेटी और पत्नी को भी पीटा। पुत्र लवकुश ने बताया कि सभी ने ईंट से पिता पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ ले जाया गया। यहां ग्रामीण की मौत हो गई।

इस पर परिवार के लोग रोने लगे। पुत्र ने बताया कि हम लोग पीटे गए। इसके बाद भी विपक्ष की ओर से किसी अधिकारी का फोन आया तो राणा सिपाही और थानाध्यक्ष ने उल्टे हम सभी को परेशान करने लगे। इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले मारपीट और फिर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...