आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बारात में डीजे पर अद्म्य हुड़दंग ! अभद्र गाने का विरोध करने पर खूनी संघर्ष, तोड़फोड़ और हत्या का प्रयास; 11 अभियुक्त गिरफ्तार, डीजे सीज !

0

संतकबीरनगर | 

संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान बारात में डीजे पर बज रहे अभद्र गानों का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। मनचलों और बारातियों ने डीजे बंद करने से इनकार करते हुए महिलाओं और परिवारजनों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष और बलवे में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिसे देखकर हर कोई दहल उठा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य वांछित 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और इस्तेमाल किए गए डीजे को भी सीज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

घटना 13 नवंबर 2026 की है। वादिनी ने बखिरा थाने में तहरीर देकर कोहराम मचाने वाली इस घटना की जानकारी दी। शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम मुड़िला खुर्द निवासी एक परिवार के यहाँ शादी थी। बारात जब भिटवा बाजार से गुजर रही थी, तब वादिनी और उनके परिवार के लोग अपने घर के बाहर खड़े होकर बारात देख रहे थे।

इसी दौरान बारात में शामिल कुछ असामाजिक तत्व डीजे पर बेहद अछि और अभद्र गाने बजा रहे थे। जब वादिनी और उनके परिजनों ने शालीनता दिखाते हुए इसका विरोध किया और अद्म्य गानों को बजाने से मना किया, तो गुस्साए बारातियों का पारा चढ़ गया।

लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े, जान से मारने की नियत से किया हमला –

विरोध करने से बौखलाए बारात के हुड़दंगियों ने एकराय होकर अचानक परिवार पर हमला बोल दिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर उन्होंने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि इलाके में भारी आतंक और बलवा फैलाते हुए तोड़फोड़ भी की। हमलावरों ने वादिनी और उनके परिजनों को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से प्रहार किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 11 गिरफ्तार, डीजे वाहन सीज –

घटना की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बखिरा पुलिस ने तत्परता दिखाई। थानाध्यक्ष बखिरा श्री दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर दबिश दी।

पुलिस ने मु0अ0सं0 420/2026 (धारा 191(2), 115(2), 352, 324(4), 109(1) बीएनएस) के तहत कार्रवाई करते हुए आज ही सभी 11 वांछित अभियुक्तों को ग्राम मुड़िला खुर्द से धर दबोचा और माननीय न्यायालय रवाना कर दिया। साथ ही, माहौल बिगाड़ने में इस्तेमाल किए गए डीजे को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची –

राहुल कुमार पुत्र सीताराम (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

सीताराम पुत्र सोहन (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

सत्यदेव पुत्र नारायण दास (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

राकेश पुत्र सीताराम उर्फ बूढ़े (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा)

सूरज पुत्र दयाशंकर (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

रवि पुत्र दयाशंकर (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

श्रीकान्त पुत्र रामसागर (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

अमित कुमार पुत्र उदयभान (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

शनि कुमार पुत्र विजय बहादुर (निवासी- मुड़िला खुर्द, दुधारा) !

आनन्द पुत्र रामभवन (निवासी- ढिचुआ, दुधारा) !

उदयभान पुत्र स्व0 मोहर्रम (निवासी- सोगहर, मेहदावल)!

मुस्तैद पुलिस टीम –

इस त्वरित खुलासे और गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उ0नि0 रविन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 ओमप्रकाश, उ0नि0 अरविन्द कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव, हिमांशु मिश्रा, अनुज सिंह, मुकेश यादव, अभिनव पाण्डेय और शैलेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story