कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने पूर्वांचल के जिलाध्यक्षों के साथ किया बैठक।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर-
जनपद अंतर्गत आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने पूर्वांचल के सभी 9 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ किया बैठक और दिए आवश्यक निर्देश।
आपको बताते चले की दिनांक 11 नवंबर 2026 को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्वांचल के प्रभारी अभिषेक दत्त जी का आगमन जिला संत कबीर नगर में हुआ।
उन्होंने पूर्वांचल के सभी 9 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ होटल सोनी बैठक किया गया।
जिसमें संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय, सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष सोहेल ,गोरखपुर जिला अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, देवरिया के जिला अध्यक्ष रोशन मल, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद बाग गोरखपुर नगर महादेव रवि निषाद, बस्ती जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी सहित 9 जिलाध्यक्ष दो शहर अध्यक्ष मौजूद रहे l बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने 9 जिलाध्यक्षों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बातचीत की और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में नौ जिलों में कांग्रेस के कौन-कौन से मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे उसे पर भी सभी जिलाध्यक्षों से अलग-अलग मिलकर चर्चाए किए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है और इस बार उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
