गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन के चलते संत कबीर नगर में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय ।
संत कबीर नगर।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को देखते हुए संत कबीर नगर जिले में 23 अक्टूबर 2026 को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी महोदया, संत कबीर नगर के निर्देशों के क्रम में जारी इस आदेश के अनुसार, जनपद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए 23.10.2026 को छुट्टी रहेगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
