आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को नमन, SP संदीप कुमार मीना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

0

संतकबीरनगर ।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को संतकबीरनगर पुलिस लाइन में एक गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

सर्वोच्च बलिदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत: SP

पुलिस स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का अदम्य साहस, वीरता और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका यह त्याग पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा बनाए रखें तथा जनसेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी –

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, एसपी के पीआरओ पी.के. गुप्ता, यातायात प्रभारी परमहंस सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर और श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद जवानों की अमर शहादत को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story