जयकारों और गाजे-बाजे के साथ माँ जगदम्बे को दी गई विदाई, मगहर में 107 प्रतिमाएं विसर्जित !
संतकबीरनगर- मगहर।
शारदीय नवरात्रि के नौ दिन आदि शक्ति महिषासुर मर्दनी मां जगदम्बे की पूजा अर्चना करने के बाद विजयदशमी दशहरा के दिन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।दुर्गा प्रतिमाएं नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची।जहां आमी नदी के पावन तट पर बने अस्थाई विसर्जन जलाशय में खलीलाबाद व मगहर की 107 मूर्तियों को विसर्जित किया गया।इस दौरान प्रशासन पूरी सतर्कता से विसर्जन जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराके राहत की सांस लिया।

अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो कर नवमी तिथि को हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा को स्थापित किया गया था।जिसका बड़े ही श्रद्धा भाव व आस्था के साथ नौ दिन तक व्रत रख कर पूजा करने के बाद दशमी तिथि को विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात उनकी विदाई की जाती है।इस दौरान पूजा समितियों के द्वारा विजयादशमी के दिन माता जगदम्बा के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई।जिसमे गणेश,हनुमान जी,देवाधिदेव महादेव,महाकाली,सरस्वती और लक्ष्मी की प्रतिमाएं शामिल रहीं।प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए विसर्जन स्थल पर मध्य रात्रि के बाद पहुंची।

जुलूस के दौरान युवाओं की टोली डीजे की गानों के धुन पर नाचे झूमते और जय माता दी,जय श्री राम का जयकारा लगा रहे थे।शोभायात्रा काजीपुर चौराहे से निकल डीह स्थान से होकर जामा मस्जिद तिरहे से केलाबाग कन्या जूनियर हाई स्कूल,रानी बाजार,तिवारी टोला के रास्ते आर्य समाज मंदिर,तकिया बाजार,मछली बाजार,नई बाजार सब्जी मंडी से काजीपुर चौराहे से धोबी टोला,सूती मिल चौराहा से शेरपुर होते हुए चौकी तक जाने के बाद वापस गांधी आश्रम चौराहा से आमी नदी तट पर पहुंच विसर्जन करने से पहले दुर्गा प्रतिमा की आरती उतारने के अस्थाई बने जलाशय में आस्था के साथ विसर्जन किया गया।चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि सुबह पांच बजे तक कुल 107 प्रतिमाओं को सकुशल विसर्जित किया गया।

दुर्गा पूजा के विसर्जन के मौके पर नगर में विभिन्न स्थानों पर पूरी रात विशाल भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया।जिसे दूरदराज से मेले में आये श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है।दुर्गा पूजा विसर्जन में आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर लोगों को पुण्य का भागी बनाने में सहयोग किया।चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम ने नगरवासियों को दशहरे के पर्व पर बधाई दी और विसर्जन स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों का हौसला अफजाई किया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी,अवधेश सिंह,अतुल श्रीवास्तव,मेहदी हसन,कृष्ण चन्द्र सैनी,सुहेल अख्तर,मो असअद,अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।इसके अलावा सीओ सदर प्रियम राज शेखर पाण्डेय,एसडीएम सदर हृदयराम तिवारी,कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय,चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव,एसआई महेश्वर चौधरी,कृष्णा गौड,अरमान अली,अनिल यादव महिला पुलिस,खुफिया विभाग,अग्निशमन दल एवं गोताखोर के साथ ही नगर पंचायत के लिपिक संजय दुबे,विशाल वर्मा,विशाल सिंह ,अजय वर्मा,चंद्रजीत यादव,आलोक कुमार,दिनेश गिरी,शहजाद,प्रदीप पासवान,मो अहमद,सुनील गुप्ता,अशोक कन्नौजिया आदि कर्मचारी लगे रहे।
