संतकबीरनगर: विजयदशमी पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन व हवन, जनपद की सुख-शांति की कामना !
संतकबीरनगर !
विजयदशमी के पावन पर्व पर संतकबीरनगर पुलिस परिवार में पारंपरिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन और हवन संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजन –
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शस्त्रों का पूजन किया तथा हवन में आहुति देकर जनपद में सुख-शांति, समृद्धि एवं नागरिकों की सुरक्षा की मंगलकामना की।

गरिमामयी उपस्थिति –
कार्यक्रम के दौरान जिले के तमाम प्रमुख पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
- अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर — श्री सुशील कुमार सिंह !
- क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद — प्रियम राजशेखर पाण्डेय !
- क्षेत्राधिकारी धनघटा — अभयनाथ मिश्रा !
- क्षेत्राधिकारी मेंहदावल — सर्वदवन सिंह !
- क्षेत्राधिकारी यातायात — अमित कुमार !
- प्रतिसार निरीक्षक — रामबली यादव !
- पीआरओ पुलिस अधीक्षक — पी0 के0 गुप्ता !

कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा का संकल्प –
शस्त्र पूजन पुलिस बल की प्राचीन परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा और अपने दायित्वों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संदेश दिया कि जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शस्त्रों का उपयोग सदैव जिम्मेदारी, सतर्कता और निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने तथा आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए पूरी निष्ठा एवं तत्परता से कर्तव्यों का निर्वहन करने के संकल्प को दोहराया। यह पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और पुलिस बल की कर्तव्यपरायणता के भाव के साथ संपन्न हुआ।
