मगहर – प्राचीन काली मंदिर में अश्विन नवरात्रि पर भव्य कन्या पूजन, 251 कन्याओं के चरण पखारकर लिया गया आशीर्वाद !
संतकबीरनगर- मगहर।
अश्विन नवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन काली मंदिर मगहर के परिसर में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें नव दुर्गा स्वरूपा 251 कन्याओं के चरण पखारने के साथ ही उनकी आरती उतारी गई।इसके साथ साथ उन्हें प्रसाद,चुनरी और दक्षिणा देकर सम्मान विदाई की गई

कन्या स्वरूपा मां दुर्गा के पूजन के दौरान समाजसेवी व्यापारी नेता नंदलाल गुप्ता ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति का मानव समाज द्वारा सम्मान किया जाना चाहिए।नारी के अनेक रूप हैं जैसे कोई मां बन कर पालन पोषण करती है, तो कहीं दुर्गा के रूप अपराध,व्यभिचार के विरूद्ध संघर्ष कर उसे समाप्त करने का प्रयास करती हैं।पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्ता ने कहा कि नारी की सुरक्षा,संरक्षा और सम्मान करना हम सभी का दायित्व बनता है।सरकार ने भी नारी सम्मान के लिए हर सम्भव शक्त कानून बनाने के साथ कारगर योजना बनाई है।जिससे आधी आवादी का सम्मान और सुरक्षा हो सके।कोई भी नारी अब अबला नहीं रह गई हैं।

पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नीरज प्रेम चन्द्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में नारी सशक्त और आत्म निर्भर हो गई हैं।अन्तरिक्ष से लेकर जमीन तक के कार्यों में आदमी के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।नवमी के दिन 251 कन्याओं का विधि विधान से चरण पखारने के उनकी आरती उतारी गई और रोली चंदन से टीका लगाया गया।उसके बाद उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने के पश्चात चुनरी व दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदाई की गई।इस मौके पर काली मंदिर के पुजारी विजय बाबा,पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा,नीरजप्रेम चन्द गुप्ता,सुधीर श्री एडवोकेट,टीएन वर्मा,दिनेश उर्फ मक्खन गुप्ता,जितेन्द्र पाण्डेय,दीपक कन्नौजिया,सन्तोष गुप्ता,कृतेश पासवान,रामकेश जायसवाल,वीरेन्द्र चौबे उर्फ हुड़दंग बाबा,अनिल वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
