प्रथम ज़िला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने किया उद्घाटन !
अविराज, नूरे अली, हारून, प्रिंस कुमार, ऋषि सिंह, मेधांश महेश्वरी ने बहराइच के लिए जीते स्वर्ण !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 19 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बहराइच ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित प्रथम बहराइच ज़िला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पायगपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी तथा सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चैम्पियनशिप 2026 में विभिन्न ताइक्वांडो वर्गों में 54 बालक 54 तथा 65 बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा बहराइच जिले के विभिन्न क्लबों और स्कूलों से आए खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी, उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बहराइच जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांक त्रिपाठी तथा चेयरमैन अजीत प्रताप सिंह ने की। उन्होंने एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हिमप्रीत सिंह के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला बहराइच ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम बाबू कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिराज अहमद, उपाध्यक्ष नित्यानंद पासवान, शौर्य प्रताप सिंह, गोविंद स्वरूप मिश्रा, अरहत कन्नौजिया, संयुक्त सचिव सागर आर्य, कार्यकारिणी सदस्य ऐश्वर्या पाठक, नित्या पाठक, निर्णायक समिति में सिराज हसीब खान, गौरव रतन बरनवाल, मयांशू गौतम, वैभव कुमार, गार्गी कृष्णा, अंशिका मौर्या, एबीवीपी के आकाश पांडे, जयशंकर व शिव मोहन शुक्ला, नगर मंत्री भा.ज.पा. अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में प्रमुख परिणामों में बालक सब जूनियर वर्ग में अविराज अग्रवाल ने स्वर्ण, नूर अली ने रजत, एरॉन मिश्रा ने कांस्य, प्रिंस कुमार ने कांस्य, मेधांश महेश्वरी ने स्वर्ण, ऋषि सिंह ने रजत, आत्रेय मिश्रा ने स्वर्ण, व्रदांश चतुर्वेदी ने रजत, आरुष तिवारी ने स्वर्ण, मोहम्मद अरहम खान ने रजत पदक प्राप्त किया।
