आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित रहा सम्पूर्ण समाधान दिवस, समस्त तहसीलों में आयोजित हुआ पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस !

0

तहसील महसी में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 17 अक्टूबर।

मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद की समस्त तहसीलों में पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील महसी में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय भ्रमण भी करें। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, ईओ प्रमिता सिंह, डीडीएग्री विनय कुमार वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि तहसील महसी में प्राप्त 54 प्रार्थना-पत्रों में से 07 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 25 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 04, तहसील पयागपुर में प्राप्त 75 के सापेक्ष 05, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 12 के सापेक्ष 02, नानपारा में प्राप्त 17 के सापेक्ष 02 व सदर में प्राप्त 28 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story