मिशन शक्ति फेज-6.0: दुर्गा पंडाल में पहुंची पुलिस टीम, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक !
ब्यूरो चीफ -दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना दरगाह शरीफ पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने बागोड़ा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही पंडाल में मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को जागरूक रहकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रवि कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल राहुल नंदन, महिला मुख्य आरक्षी सोनी यादव एवं महिला आरक्षी अंजली दुबे मौजूद रहीं।
पुलिस टीम ने त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।
