आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन सख्त ।

0

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न, दिए कड़े निर्देश।

संतकबीरनगर-

आगामी गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संत कबीर नगर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

23 अक्टूबर को होगा मतदान, बनाए गए 07 केंद्र –

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद संत कबीर नगर में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं:

कुल मतदान केंद्र: 07.

कुल मतदाताओं की संख्या: 1,540.

मतदान की तिथि व समय: 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक।

गोपनीयता और आयोग के नियमों का अक्षरश अनुपालन के निर्देश-

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज मलिक ने उपस्थित सभी अधिकारियों और

मतदान कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए:

दायित्वों का गहराई से समझें: सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिंग पार्टियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अध्ययन करें और अपने-अपने दायित्वों का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त करें।

मतदेय स्थलों का भ्रमण:

प्रशिक्षण के तुरंत बाद सभी अधिकारी अपने आवंटित पोलिंग सेंटर्स का भौतिक निरीक्षण कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गोपनीयता पर विशेष ध्यान:

चूंकि यह चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से होना है, इसलिए मतदेय स्थलों पर मतदान की गोपनीयता हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

बिंदुवार दिया गया तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण-

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डॉ. प्रभात द्विवेदी द्वारा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार बिंदुवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में निम्नलिखित प्रमुख विषयों को शामिल किया गया:

पोलिंग पार्टियों की रवानगी और निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा व जांच।

मतपेटिका (बैलेट बॉक्स) को तैयार करने, खोलने और सील करने के सही तौर-तरीके।

मतदाता की पहचान हेतु आयोग द्वारा निर्धारित वैध अभिलेख।

मतदान अभिकर्ता (पोलिंग एजेंट) की नियुक्ति और मतपत्र लेखा तैयार करना।

महिला मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं और आपात स्थितियों से निपटने की प्रक्रिया।

प्रशिक्षण में प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति –

इस महत्वपूर्ण बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार गौतम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद महेंद्र प्रसाद सहित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story