आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

भूमि अधिग्रहण कार्य में विलम्ब न करें विभाग, कृषकों को समय से की जाये भुगतान की कार्यवाही !

0

पोर्टल की तकनीकी समस्या का समाधान कराने, यांत्रिक व मैन पावर बढ़ाये जाने के डीएम ने दिये निर्देश !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 14 अक्टूबर।

जिले में संचालित योजनाओं के भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 927 जरवल से बहराइच चारलेन चौडीकरण, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे, बहराइच बाईपास के भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 927 के योजना प्रभावित 64 ग्रामों में अधिनिर्णय पारित किया जा चुका है। प्रतिकर भुगतान की कार्यवाही भूमि राशि पोर्टल पर पीएफएमएस के द्वारा की जा रही है। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि अब तक रू. 2.38 करोड प्रतिकर भुगतान अर्जन प्रभावित कृषकों को किया जा चुका है। भूमि राशि पोर्टल पर 22 कृषकों के भुगतान की स्वीकृति हेतु भेजा गया है। भूमि राशि पोर्टल पर तकनीकी अवरोध के कारण भुगतान बाधित हो रहा है। इस सम्बन्ध में परियोजना निदेशक को अवगत भी कराया गया है।

जिलाधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा बैठक में उपस्थित भूमि अध्याप्ति अधिकारी एनएचएआई को निर्देशित किया गया कि भूमि राशि पोर्टल पर जरिये पीएफएमएस भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु 01 एक्पर्ट की नियुक्ति कर पोर्टल की तकनीकी समस्या का समाधान कराया जाय। इसके अतिरिक्त डीएम ने प्रतिकर भुगतान में तेजी लाने हेतु कम्प्यूटर आपरेटर सहित 06 अदद कम्प्यूटर बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। तहसीलदार कैसरगंज को निर्देशित किया गया कि अर्जन प्रभावित ग्रामों में कैम्प लगाकर कृषको से भुगतान सम्बन्धित अभिलेख प्राप्त किये जाए तथा जिन ग्रामों में कृषकों के मध्य अंश निर्धारण उपलब्ध नही कराया गया शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने सचेत किया कि अंश निर्धारण व कृषकों के भुगतान अभिलेख प्राप्त करने में विलम्ब के लिए उपलजिलाधिकारी व तहसीलदार कैसरगंज के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

नगर मजिस्ट्रेट द्वारा बहराइच बाईपास व शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे के भू-अधिग्रहण की प्रगति से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया कराया गया। परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारी बहराइच को निर्देशित किया गया की अर्जन प्रभावित 42 ग्रामों में धारा 3डी के प्रकाशन हेतु भू-अर्जन प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाय तथा बहराइच बाईपास के अवशेष प्रतिकर भुगतान में तेजी लायी जाए। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों का कडे निर्देश दिये गये कि भूमि अधिग्रहण कार्य में विलम्ब न किया जाए भूमि अधिग्रहण कार्य समय से पूर्ण किया जाय।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बहराइच, उपजिलाधिकारी सदर, भूमि अधिग्रहण अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ, तहसीलदार कैसरगंज, तहसीलदार महसी, परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बहराइच, नायब तहसीलदार नानपारा, अधि.अभि. लो.नि.वि. निर्माण खण्ड-1 के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story