बड़ी खबर: सहजनवां में खूनी संघर्ष ! भरोहिया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, मची अफरा-तफरी ।
Oplus_131072
गोरखपुर – सहजनवां ।
सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरोहिया से एक बड़ी और दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां आपसी रंजिश और वर्चस्व की जंग ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की खबर है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
अस्पताल बना अखाड़ा, मची भगदड़:
संघर्ष के तुरंत बाद दोनों पक्षों के घायल लोग सहजनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे। अस्पताल परिसर में उस वक्त भारी तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और वहां भी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल और आसपास के इलाकों में गहमागहमी का माहौल है।
पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में:
घटना की सूचना मिलते ही सहजनवा पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लिया।
कार्रवाई जारी:
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण करवा रही है।
मुकदमे की तैयारी:
सहजनवां पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से मिलने वाली लिखित तहरीर (शिकायत) के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चुप्पी साधे हैं ग्रामीण, टटोल रही है पुलिस:
खूनी संघर्ष के असली कारणों और इसमें शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस अबलाक्ष और खुफिया तंत्र को भी एक्टिव कर दिया है। देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में किन-किन चेहरों पर कानूनी शिकंजा कसती है।
