आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

नवोदय विद्यालय हरिहरपुर में बाल सुरक्षा और साइबर अवेयरनेस पर कार्यशाला आयोजित ।

0

कबीर सूफी फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को POCSO एक्ट, लैंगिक हिंसा और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक ।

संत कबीर नगर ।

जनपद के हरिहरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को सुरक्षा, अधिकारों और डिजिटल दुनिया के खतरों से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘कबीर सूफी फाउंडेशन’ द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इन प्रमुख विषयों पर दी गई जानकारी:

बाल सुरक्षा एवं POCSO एक्ट: बच्चों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम और ‘गुड टच-बैड टच’ से संबंधित सुरक्षित/असुरक्षित व्यवहार की पहचान।

लैंगिक हिंसा से बचाव: लैंगिक असमानता और हिंसा की पहचान कर उसके खिलाफ आवाज उठाने के प्रति सजगता।

साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर सुरक्षित रहने के उपाय और साइबर अपराधों (साइबर फ्रॉड, बुलिंग आदि) से बचाव की जानकारी।

मदद और हेल्पलाइन –

किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में शांत रहने की बजाय अपने अभिभावकों, विश्वसनीय व्यक्तियों या संबंधित प्राधिकारियों (हेल्पलाइन नंबरों) से तुरंत सहायता लेने पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ जन एवं विशेषज्ञ रहे मौजूद –

कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य डॉ. अजय कुमार पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत तिवारी, काउंसलर डॉ. कामेश्वरी मिश्रा, कबीर सूफी फाउंडेशन की काउंसलर अस्मिता त्रिपाठी और आउटरीच कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश ओझा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य –

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह की पहलों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है, ताकि विद्यालय परिसर में एक सुरक्षित, सकारात्मक और बाल-अनुकूल माहौल का निर्माण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story