आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम ।

0

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण ।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच

मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ अन्तर्गत भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उत्थान आडिटोरियम कपूरथला में आयोजित टूल किट वितरण एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कैप्टन विकास सिंह क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा अवध क्षेत्र ने सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, पार्टी पदाधिकारी रणविजय सिंह व हरीश चन्द्र गुप्ता व अन्य अतिथियों तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

आडिटोरियम में आयोजित टूलकिट वितरण समारोह में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक तथा टूलकिट वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसको आडिटोरियम में मौजूद अतिथियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन, अधिकारियों व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया।

आडिटोरियम में आयोजित समारोह में श्रम विभाग द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना अन्तर्गत 25 लाभार्थियों रू. 08 लाख 88 हज़ार 234 तथा 02 लाभार्थियों कन्या विवाह योजना के तहत धनराशि रू. 01 लाख 10 हज़ार के डेमो चेक तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना अन्तर्गत अंकित कुमार यादव को सवारी वाहन हेतु रू. 10 लाख, प्रिन्सी को स्टेशनरी वर्क हेतु रू. .2 लाख, चन्द्र प्रिया श्रीवास्तव को ब्यूटी पार्लर स्थापना के लिए रू. 2.5 लाख तथा साहिबा को रू. 3.5 लाख, अब्दुल कादिर को कामन सर्विस सेन्टर की स्थापना के लिए रू. 05 लाख, धूपाराम को साउण्ड सर्विस के लिए रू. 4.65 लाख, मो. अनस को सैलून स्थापना के लिए रू. 04 लाख, सुधीर कुमार को फोटोग्राफी के लिए रू. 3.74 लाख, आज़म अली को आयरन वर्क के लिए रू. 05 लाख तथा समूद को पेंटिंग मशीन के लिए रू. 01 लाख की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत रिवाल्विंग फण्ड एवं सामुदायिक विनेश निधि के तहत लक्ष्मी महिला स्वय सहायता समूह की पूनम देवी रू. 30 हज़ार तथा अर्स महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष समा खातून को रू. 15 हज़ार की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए एमएलसी पदमसेन चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा जयन्ती व मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। वक्तागण ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की दिशा में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए सकारात्मक बदलाव धरातल पर दिखने लगे है। केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। टूलकिट वितरण व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना का लाभ उठाकर आज का युवा स्वावलम्बन की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, एलडीएम जितेन्द्र मसंद, श्रमायुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story