आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

महुली पुलिस का अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ा प्रहार, दुकानदारों से संवाद कर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण!

0

संत कबीर नगर-

आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस व महुली थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार में पैदल भ्रमण कर दुकानों के बाहर सड़क/फुटपाथ पर रखे सामान के कारण आमजन एवं वाहन चालकों के आवागमन में उत्पन्न हो रही परेशानियों का जायजा लिया गया।

वही दुकानदारों से संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर सामान न रखने के संबंध में समझाया गया।

पुलिस की अपील एवं समझाइश का दुकानदारों द्वारा सकारात्मक रूप से पालन करते हुए दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटाया गया।

जिससे बाजार में आवागमन सुगम हुआ तथा आमजन को राहत मिली।

महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में दुकान के बाहर सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर अतिक्रमण न किया जाए। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी जागरूक किया गया कि व्यापार के साथ-साथ आमजन की सुविधा एवं सार्वजनिक मार्ग की सुगमता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

“व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के सामूहिक सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था का निर्माण होता है।”

महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने में पुलिस का सहयोग करें। यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचें तथा दूसरों के आवागमन की सुविधा का विशेष ध्यान रखें।

महुली पुलिस का संकल्प है कि सुरक्षित मार्ग, सुगम आवागमन और व्यवस्थित बाजार।

जनसहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था एवं बेहतर यातायात व्यवस्था संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story