गोरखपुर से मुम्बई तक चलाई जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का मगहर में ठहराव की मांग।
मगहर – संत कबीर नगर।
विश्व मानस सेवा समिति के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी/युवा प्रकोष्ठ संयोजक मत्स्येंद्रनाथ त्रिपाठी ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस (मुम्बई) तक अमृत भारत एक्सप्रेस को चलाए जाने की तैयारी की जा रही है।जिसका मगहर स्टेशन पर ठहराव जनहित में आवश्यक है।इसके साथ ही देश के वरिष्ठ नागरिकों रेलवे में बंद छूट को तत्काल बहाल करने की रेल मंत्रालय से मांग किया है।
उन्होंने पत्र में कहा कि संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए मगहर रेलवे स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाना आवश्यक है।जिससे यहां पर आने वाले पर्यटक यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में रेल मंत्रालय गोरखपुर में बांद्रा टर्मिनस मुम्बई के लिए 15085/15086 नम्बर की अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है।इस ट्रेन को मगहर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव करने की मांग किया है।जिससे राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के संत कबीर के अनुयाई को पहुंचने में आसानी और सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि कोरोना से पहले देश के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेनों से सफर करने के लिए वरीयता दी थी। जिसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया है।जिसके कारण वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से यात्रा करने में असुविधा हो रही है। रेल मंत्रालय ने देश के वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का हनन करते हुए अभी तक रेलवे में छूट को बहाल न करके उनके साथ अन्याय कर रहा है।जिसकी शिकायत रेलमंत्री, पूर्वोत्तर, पश्चिम और मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, मण्डल रेल प्रबंधक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से करते हुए रेलवे में मिलने वाली वरिष्ठ नागरिकों को छूट को तत्काल बहाल करने मांग की है।
