आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

मानवता की मिसाल बने प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह।

0

सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय महिला को अपनी गोद में उठाकर करीब 50 मीटर दूर अस्पताल पहुंचाया प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

खैरीघाट, बहराइच।

पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत और संवेदनशीलता की एक तस्वीर शुक्रवार को थाना खैरीघाट क्षेत्र में देखने को मिली। सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ी 55 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी सुरेश लोढ़, निवासी ग्राम थैलियां, थाना खैरीघाट के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह तत्काल मददगार बनकर सामने आए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 2:40 बजे ग्राम थैलियां थाना क्षेत्र खैरीघाट की सड़क पर गायत्री देवी दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी थीं। इसी दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घायल महिला की स्थिति देखी और तत्काल उन्हें उपचार दिलाने की व्यवस्था की।

अस्पताल सड़क से करीब 50 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद घायल महिला को वहां तक पहुंचाने में देरी न हो, इसके लिए प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें अपनी गोद में उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया। इसके बाद घायल महिला को डॉ. शिव शरण सिंह के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

प्रभारी निरीक्षक के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आमजन की मदद करना भी पुलिस के मानवीय कर्तव्य का हिस्सा है। प्रदीप कुमार सिंह ने घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर पुलिस की संवेदनशील छवि की एक सराहनीय मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story