आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

12 रबीउल अव्वल पर रिसिया में गूंजा जश्न-ए-मुस्तफा ﷺ का पैगाम, खुशी से झूम उठे रिसियावासी।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की याद में रिसिया नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मोहब्बत, भाईचारे और अमन का संदेश दिया।

जुल्फिकार हैदरी कमेटी के अध्यक्ष जुबेर खान एवं हैदरे कर्रार कमेटी के अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। रिसिया नगर के विभिन्न चौराहों पर अलग-अलग जुलूस एकत्र हुए, जिसके बाद सभी जुलूस निर्धारित क्रम में एक-एक करके नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए।

क्षेत्राधिकार पयागपुर हर्षिता तिवारी प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के साथ लगातार जुलूस का निरीक्षण किया

जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और नात-ए-पाक की सदाओं से नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।

नगर भ्रमण के बाद जुलूस का मोहल्ला मोहम्मद नगर स्थित अंजुमन मदरसा के ग्राउंड में शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ।

आकर्षक झांकियों और सजे वाहनों को मिला सम्मान-

जुलूस में आकर्षक ढंग से सजाए गए रवजा/वाहनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जुलूस में शामिल सजे हुए वाहनों और बेहतर प्रस्तुति करने वालों को जुल्फिकार हैदरी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर , वसीम शेरवानी, अशरफ, चैयरमैन पति रामू लाल, चुन्ना प्रधान, फरहद, सोनू अहमद, मेराज, इकराम अली, आरिफ खान, अजितजंय भारतीय, मौलाना निसार, रईस अहमद पूर्व प्रधान, राजू, मौ0 कैफ, साहिल , आसिफ, सहित समस्त कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद-

कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी सुधीर सिंह, रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित, उपनिरीक्षक किशन कुमार, हे0 का0 प्रभाकर राज सिंह, हे0 का0 सर्वजीत यादव, हे0 का0 पंकज राय, का0 देवेंद्र कुमार, सहित पुलिस एवं पीएसी बल के जवान तैनात रहे।

पुलिस टीम ने नगर के संवेदनशील स्थानों और जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी। प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

12 रबीउल अव्वल के इस आयोजन ने रिसिया में एक बार फिर मोहब्बत, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story