अयोध्या में मौर्य नेता की नृशंस हत्या के विरोध में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
सिद्धार्थनगर-
आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को सिद्धार्थनगर जनपद अंतर्गत प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद (अखंड भारत) की सिद्धार्थनगर जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (SDM) बांसी के माध्यम से सौंपा गया।
आपको बताते चले कि बीते दिनों अयोध्या जनपद में हुई राम लगन मौर्य की बम और गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर की गई जघन्य हत्या के मामले में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद (अखंड भारत) की सिद्धार्थनगर जिला इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (SDM) बांसी के माध्यम से सौंपा गया. परिषद ने प्रशासन को 7 दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है.
ज्ञापन में बताया गया है कि अयोध्या जनपद के थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम कन्दैला में 25-26 अगस्त की रात करीब 6 बजे, आबादी की जमीन और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर राम लगन मौर्य अपनी माता के साथ बाइक से जा रहे थे. तभी आरोपी राज सिंह उर्फ भोलू और उसके 7-8 साथियों ने पहले बम से हमला किया और उसके बाद पिस्तौल से 7-8 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में राम लगन मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज चल रहा है.
संगठन के अनुसार, करीब 8 महीने पहले इसी जमीन को लेकर हुई मारपीट में सूर्यमान सिंह की मृत्यु हुई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
इस मामले में राजमणि सिंह उर्फ भोलू सहित 9 लोगों को नामजद किया गया है, लेकिन सभी आरोपी अभी तक फरार हैं.
मौर्य परिषद ने मांग किया कि इस जघन्य हत्याकांड की उच्च स्तरीय या SIT जांच कराई जाए।
सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य में लेकर सभी 9 नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई हो।
पीड़ित घायल माता जी को उचित सरकारी इलाज मुहैया कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
पीड़ित परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए.
जनपद में ऐसे हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए.
7 दिन का अल्टीमेटम और चेतावनी –
प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो संगठन प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी/जिलाध्यक्ष कुलदीप मौर्य, राम लगन मौर्य, सुधाकर मौर्य, राम निवास, राजेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र, राजमन मौर्य, रामजीत, कमलेश भारती, कालेश्वर भारती सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
