शिवबंकी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा NPS जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन।

0

संदौली उमरपुर, बाराबंकी, 14 जून 2026 – 

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

किसानों एवं ग्रामीण परिवारों के सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिवबंकी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन कंपनी कार्यालय, संदौली उमरपुर, बाराबंकी में किया गया। कार्यक्रम का संचालन SBI Pension Funds द्वारा तथा सहयोग UPPRO Farmer Producer Company Limited, Lucknow के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि चौहान – क्षेत्रीय प्रबंधक , SBI Pension Funds रहे। उन्होंने उपस्थित किसानों, महिला सदस्यों एवं ग्रामीण युवाओं को NPS योजना की विशेषताओं, कर लाभों, नियमित पेंशन, दीर्घकालिक बचत तथा सुरक्षित निवेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि NPS एक ऐसी योजना है जो कम राशि से निवेश प्रारंभ कर भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है तथा ग्रामीण परिवारों के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

कार्यक्रम में UPPRO Farmer Producer Company Limited (SLPC) की ओर से राजेश वर्मा (निदेशक), दीपक सिंह एवं अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने तथा FPO के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने पर बल दिया।

मेजबान संस्था शिवबंकी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से मनीष यादव (अध्यक्ष), भानु प्रताप यादव (निदेशक), अजेन्द्र सिंह (लेखाकार) एवं आशीष यादव (सचिव) ने उपस्थित अतिथियों एवं किसानों का स्वागत किया तथा किसानों को NPS जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में गांव के अनेक किसानों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रमुख रूप से धर्मपाल यादव, राकेश यादव, नगरे, रहमत, रघुनाथ, चन्दन, सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उजाला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को NPS खाता खोलने की प्रक्रिया, PRAN नंबर, निवेश विकल्प, कर लाभ तथा सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण परिवारों के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी किसानों के हित में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...