ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया ब्लाक के सभागार में ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रीना जयसवाल द्वारा
फीता काटकर शुभारंभ किया,और मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया,ब्लाक परिसर में अहिल्या बाई होलकर के स्मृति मंदिर के बगल में रीना जायसवाल प्रमुख,सचिन कुमार भारतीय बी डी ओ रिसिया,तथा संजय जायसवाल प्रमुख प्रतिनिधि ने पौध रोपड़ किया,
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीना जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
रीना जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल
ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया जा रहा है, जिससे उन्हें कृषि संबंधी योजनाओं, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
सचिन कुमार भारतीय ने राशन कार्ड के संबंध में भी जानकारी देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राशन कार्ड, आधार, बैंक खाते और अन्य आवश्यक अभिलेखों को समय-समय पर अपडेट कराते रहें, ताकि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कठिनाई न हो।
उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान अरविंद गुप्ता मंडल अध्यक्ष रिसिया, कुश शुक्ल मंडल अध्यक्ष मटेरा, महा मंत्री प्रेम वर्मा,
डॉ धर्मेंद्र कुमार गौतम अधीक्षक सीएचसी रिसिया, डॉ ललित कुमार पशु चिकित्सक, सचिव महेश मिश्र, विशाल पटेल सचिव, दुर्रेहसन, इंद्र सेन, मंशा राम, फरहीन बानो, मीना देवी,राम नारायण, सहित आदि उपस्थित रहे।

