पदभार संभालाने के बाद बीडीओ ने पटल का किया निरीक्षण ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
विकास खंड पौली में नवागत बीडीओ अखिलेश कुमार ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर मुख्यमंत्री फेलो अंकित तिवारी द्वारा उन्हें यथार्थ गीता व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया और ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और गति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा व समयबद्धता के साथ जनता की समस्याओं का निस्तारण करें, ताकि विकास खंड को उन्नति के नए शिखर पर ले जाया जा सके।इस मौके पर मुख्य मंत्री फेलो
अंकित तिवारी, एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी, स्थापना बाबू विश्वविजय पांडेय, दीपक सिंह, उदय सिंह आदि ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहें।
