खलीलाबाद में खाद्य विभाग का महाछापा ! नामी मसाला फैक्ट्रियों पर अचानक टूटी टीम, भारी मात्रा में हल्दी सीज, सोनीपत कनेक्शन से हड़कंप!
संत कबीर नगर – खलीलाबाद ।
सावधान! क्या आपके किचन में पकने वाली सब्जी के मसाले असली हैं या उनमें मिलावट का ‘स्लो पॉइजन’ (धीमा जहर) घुला है ?
इसी बड़े खतरे को भांपते हुए जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ एक बहुत बड़ा ‘सर्च ऑपरेशन’ शुरू हो गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II सतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खलीलाबाद में ताबड़तोड़ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया है !
मसाला माफियाओं और मिलावट करने वालों के पैर उखाड़ने के लिए चलाए गए इस ‘विशेष अभियान’ से पूरी तहसील में खलबली मच गई है।
अनिल इंटरप्राइजेज पर अचानक पहुंची टीम, धनिया पाउडर का सैंपल जब्त !
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सबसे पहले खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में स्थित ‘अनिल इंटरप्राइजेज’ की निर्माण इकाई (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) पर काल बनकर पहुंची। टीम के अचानक दाखिल होते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए वहां तैयार किए जा रहे धनिया पाउडर का नमूना (सैंपल) अपने कब्जे में ले लिया।

‘उमंग एग्रो फूड’ पर एक्शन: हल्दी का बड़ा स्टॉक सीज, हरियाणा से जुड़ा ‘सोनीपत कनेक्शन’!
इसके बाद टीम का अगला निशाना बना दलेलगंज स्थित ‘उमंग एग्रो फूड’ की निर्माण इकाई। यहाँ टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने मौके से:-
1 सैंपल पिसी हुई हल्दी पाउडर का लिया।
1 सैंपल साबुत हल्दी का संग्रहित किया।
मौके पर बड़ी कार्रवाई:-
अधिकारियों को जब आशंका हुई तो उन्होंने मौके पर मौजूद 23 किलोग्राम साबुत हल्दी को तुरंत सीज (जब्त) कर लिया। जब्त की गई इस हल्दी की अनुमानित कीमत करीब 4600 रुपए बताई जा रही है।
खुलासा: –
जब खाद्य कारोबारकर्ता से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया! कारोबारी ने कुबूल किया कि इस खाद्य पदार्थ की खेप सीधे सोनीपत (हरियाणा) से सप्लाई होकर यहाँ आती है। अब इस अंतरराज्यीय (Interstate) सप्लाई चेन पर भी विभाग की पैनी नजर है।
लैब भेजे गए सैंपल, मिलावट मिली तो खैर नहीं-
छापेमारी के दौरान कलेक्ट किए गए तीनों सैंपलों को सील कर जांच के लिए केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला (Food Laboratory) भेजा जा रहा है। अधिकारियों का साफ कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ ऐसी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी कि मिलावटखोरों की रूह कांप उठेगी!
छापेमारी को अंजाम देने वाले जांबाज अफसर:-
मिलावटखोरी के इस सिंडिकेट को बेनकाब करने वाली इस फ्रंटलाइन टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (CFSO) डी.के. राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) सच्चिदानंद गुप्ता और बृजेश कुमार समेत भारी पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।
प्रशासन का कड़ा संदेश: –
जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले सुधर जाएं, वरना अगली बारी आपकी दुकान और फैक्ट्री की होगी!
