लुधियाना से घर लौट रहा युवक ट्रेन के सफर के दौरान लापता ।
ब्यूरो रिपोर्ट-के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर – आज दिनांक 08 जून 2026 को संत कबीर नगर अंतर्गत महुली थाना की रहने वाली महिला भाई जो लुधियाना से अपने घर को ट्रेन आ रहा था अभी तक घर ना पहुंचने को लेकर महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चलें कि संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाब के लुधियाना से अपने घर लौट रहा एक युवक रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।
पिछले चार दिनों से युवक का कोई अता-पता नहीं होने के कारण घर में कोहराम मचा हुआ है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (SP) संत कबीर नगर को पत्र सौंपकर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मुखलिसपुर की रहने वाली सविता प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भाई *वीरेंद्र कुमार प्रजापति* पुत्र शंभूनाथ प्रजापति पंजाब के लुधियाना में रहता था।
दिनांक 3 जून 2026 को शाम करीब 6:00 बजे वह घर आने के लिए ट्रेन में बैठा था।
अगले दिन यानी 4 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे वीरेंद्र की अपने परिवार से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी।
उस वक्त उसने जल्द ही घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद से वह आज तक अपने घर नहीं पहुंचा।
आखिरी बार बात होने के बाद से ही वीरेंद्र का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार गहरे सदमे में डूब गया।
लापता युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अपने बेटे के इंतजार में व्याकुल हैं।
घटना के संबंध में बहन सविता प्रजापति ने 8 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर भाई की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी के लिए कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।
यदि किसी भी व्यक्ति को इस युवक के बारे में कोई भी सूचना मिलती है, तो वह नीचे दिए गए नंबरों या स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित कर सकता है:
