विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 08 जून 2026 कोविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप पुलिस अधीक्षक से मृतिका के पिता ने लगाया न्याय की गुहार।
आपको बताते चलें कि जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकोयती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
08 महीने पहले बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी –
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में धनघटा तहसील के ग्राम सीयर खुर्द निवासी रमाकान्त पुत्र स्वर्गीय राम बुझारत ने बताया कि उनकी पुत्री विद्या को करीब 8 महीने पहले ग्राम बिगुनपुर निवासी अमरजीत राजभर पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र राजभर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और अपने साथ रख रहा था।
प्रताड़ना और जातिसूचक गालियाँ देने का आरोप –
पीड़ित पिता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद ही अमरजीत और उसके परिजनों ने विद्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
वे उसके साथ मारपीट करते थे, जातिसूचक गालियाँ देते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। मृतका विद्या ने इस बात की चर्चा फोन पर अपनी बड़ी बहन सोनिया और अपनी माँ से भी की थी। बीती 28 मई 2026 को अमरजीत राजभर और उसके परिवार वालों ने मिलकर विद्या की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। अत्यंत दुखद बात यह रही कि घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को नहीं दी गई। पोस्टमार्टम के समय मिली सूचना, कार्रवाई न होने पर SP से गुहार।
रमाकान्त ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी तब मिली जब पुलिस ने पोस्टमार्टम के समय उन्हें बुलाया। इसके बाद वे खलीलाबाद आए और स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
न्याय न मिलने से परेशान पीड़ित पिता ने आज (8 जून 2026) पुलिस अधीक्षक महोदय से इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
