भीषण गर्मी से पक्षियों की जान बचाना हम सबका है दायित्व – अब्दुर्रहमान खान ।
मगहर – संत कबीर नगर ।
प्रचंड गर्मी के मौसम से पक्षियों के जीवन को सुरक्षित बचाने के लिए उनके दाना-पानी की व्यवस्था आरीजा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अब्दुर्रहमान विक्की खान के नेतृत्व में काजीपुर शिवमंदिर पर मूक प्राणी बचाओ मुहिम चलाया गया। उनकी संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की गई।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत “परिंदे सकोरा लगाओ,परिंदे बचाओ” का आह्वान करते हुए कई स्थानों पर सकोरे रखे गए। इस भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को बचाने के उद्देश्य से अभियान आरंभ किया गया है।जिस तरह व्यक्ति के लिए प्याऊ लगाकर पेयजल की व्यवस्था की जाती है, उसी प्रकार पक्षियों के लिए भी दाना और पानी की व्यवस्था भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में दाना और पानी के अभाव में पक्षी भूख और प्यास से दम न तोड़ें। इसके लिए सभी लोग अपने घरों और आसपास के पेड़ों पर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें तो यह उनके जीवन के लिए बेहद सहायक साबित होगा।
इस दौरान मनोनीत सभासद गौरव निषाद, अमरजीत वर्मा,कृतेश पासवान,छोटू,दया गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
