CO धनघटा द्वारा थाना महुली का किया गया निरीक्षण, की गई निर्माण कार्यों की समीक्षा
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 07.06.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा थाना महुली का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था एवं थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया।

क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर बल दिया । निरीक्षण के दौरान कार्यालयी कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने, जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी महोदय ने थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए।
