बहराइच- फॉर्मर रजिस्ट्री महा अभियान का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच ।
रिसिया के ग्राम पंचायत बंगला चक में फॉर्मर रजिस्ट्री महा अभियान का निरीक्षण उप जिला धिकारी सदर ने किया।
उप जिला धिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया, कि ऐसे किसान जिनके नाम जमीन में हैं, और अभी तक उनकी फॉर्मर आई डी नहीं बन पाई है। उनके आई डी अविलंब बनावे। इस दौरान महेश कुमार मिश्र ग्राम पंचायत अधिकारी, जय करन ग्राम रोजगार सेवक, उत्तम पटेल किसान सहायक, नितेश कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि तथा ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।
